• Tue. Jun 30th, 2026

सनसनीखेज खुलासा, रात में महिला पहलवानों को बुलाकर यौन शोषण करता था बृजभूषण

ByVijay Singhal

May 13, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

नई दिल्ली भारत 13 मई 2023 इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में फिजियोथैरेपिस्ट परमजीत ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अपने साक्षात्कार में उन्होंने यह कहा है कि वर्ष 2014 में लखनऊ में लगे नेशनल कैंप के दौरान 3 जूनियर महिला पहलवानों को रात में कैंप से बृजभूषण के लोगों द्वारा ले जाए जाने का दृश्य उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा था और लौटकर जूनियर पहलवान अपनी सीनियर्स को आपबीती सुनाते हुए बहुत रोई थीं। उन्होंने इस घटना को महिला कोच को बताया था। लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। अन्य स्तरों से भी संपर्क किया गया मगर कहीं से कोई रिस्पांस नहीं मिला। फिजियोथैरेपिस्ट परमजीत ने कहा कि 2014 में लखनऊ में नेशनल कैंप लगा था। खिलाड़ियों के वह फिजियोथैरेपिस्ट थे। उन्होंने देखा कि रात 10:30 बजे बृजभूषण का ड्राइवर और कुछ अन्य लोग कुछ गाड़ियां लेकर आए और कैंप से तीन महिला पहलवानों को ले गए। वह 3 जूनियर महिला पहलवानों को बृजभूषण के पास ले गए, जिनका उनके द्वारा यौन शोषण किया गया।  फिजियोथैरेपिस्ट ने अपने साक्षात्कार में कहा कि ऐसा उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार देखा था। उसके बाद जब वे तीनों जूनियर पहलवान लौटीं तो सीनियर पहलवानों को आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी थीं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.