• Sun. May 3rd, 2026

मुड़िया मेले को देखते हुए सौंफ, सॉस, तेल और दालों के नमूने भरे

ByVijay Singhal

Jun 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया मेले में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम शुक्रवार को बाजार में निकली। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से सौंफ, सॉस, तेल, दाल समेत कुल 14 नमूने भरे। सभी नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने अभियान चलाया। टीम सीधे गोवर्धन पहुंची। यहां से सौंफ, ग्रीन चिली साॅस, सरसों का तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल, अरहर दाल व मूंग दाल का एक-एक नमूना लिया। इसके बाद टीम ने छाता का रुख किया। यहां से टीम ने बेसन, चीनी और भुने हुए चने का एक-एक नमूना लिया। यहां से टीम मथुरा स्थित जन्मभूमि पहुंची। जन्मभूमि के पास से मिश्रित दूध और बद्री नगर मथुरा से मिश्रित दूध और वेज बिरयानी का एक-एक नमूना लिया। इंडस्ट्रियल एरिया साइट बी से टोमेटो कैचप व ग्रीन चिली साॅस का एक-एक नमूना भरा। खाद्य सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भरत सिंह और मोहर सिंह कुशवाह शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.