• Sun. May 3rd, 2026

गोवर्धन में मंत्री ने किया होमगार्ड लाइन का भूमि पूजन

ByVijay Singhal

Jun 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में होमगार्ड लाइन का भूमि पूजन  होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मंत्रोच्चार के मध्य नारियल फोड़कर किया। होमगार्ड लाइन के लिए गांव जचोंदा में ढाई बीघा जमीन आवंटित की गई है। अभी तक विभाग के पास अपना भवन नहीं था। इसे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जा रहा है। होमगार्ड लाइन में कमांडेंट कार्यालय, खेल मैदान और आवास बनेंगे। होमगार्ड मंत्री ने बताया कि नया भवन आधुनिक होगा। यहां कार्मिक कक्ष, प्रशासनिक भवन, स्टोर रूम, मीटिंग हॉल, शस्त्रागार, खेल मैदान, आवास, मैस व कैंटीन आदि की सुविधाएं होंगी। यहां होमगार्ड की परेड और सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे। डिवीजन कमांडेंट आगरा घनश्याम चतुर्वेदी, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, जिला कमांडेंट डॉ. शैलेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.