• Wed. May 6th, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देश में अलर्ट, जंक्शन की सुरक्षा में चूक

ByVijay Singhal

Aug 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में अलर्ट है। मथुरा जंक्शन की सुरक्षा में बड़ी चूक नजर आ रही है। खराब हो जाने की वजह से मुख्य द्वार से हटाए गए डीएफएमडी डोर अब तक सही होकर नहीं आ पाए हैं। ऐसे में स्टेशन आने वाले यात्री बिना चेकिंग ही प्लेटफार्म तक पहुंच जा रहे हैं। जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था में स्वतंत्रता दिवस से पहले भी लापरवाही बरती जा रही है। हालत यह है कि जंक्शन पर आने वाले अधिकांश यात्रियों का न तो सामान सही तरीके से चेक किया जा रहा है और न ही यात्रियों की चेकिंग हो पा रही है। कारण, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) डोर अब तक सही जंक्शन पर नहीं आ मंगाए जा सके हैं। लगभग एक माह पूर्व इन्हें रिपेयर के लिए भेजा गया था। मंशा थी कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ये चालू हो जाएं ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा सके। ऐसा नहीं हो पाया। स्टेशन निदेशक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.