• Sat. Jun 27th, 2026

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर सुरक्षा गार्ड की मौत

ByVijay Singhal

Jun 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। यात्री की मौत के बाद जीआरपी थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित भाटी जिला अस्पताल पहुंचे। यात्री के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान 45 वर्षीय मनोज कुमार निवासी श्रीधाम कालोनी औरंगाबाद थाना सदर बाजार के रूप में हो गई। एसएसआई ने बताया कि मनोज दिल्ली की निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। रानी लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस से उतरते समय पैर फिसल जाने की वजह से वह गिर गया और ट्रेन के नीये आ गया। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आकर 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान के प्रयास किए। मृतका की पहचान शांति देवी पत्नी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद निवासी कृष्णा नगर के रूप में हो गई। वृद्धा की मौत की सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाने के एसएसआई ललित भाटी मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसएसआई ने बताया कि पंचायनामे की प्रक्रिया पूरी कर वृद्धा का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं भूतेश्वर स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्धा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.