हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा शनिवार को सेही दलौता रोड पर स्थित श्री शिव शक्ति इंडियन पब्लिक स्कूल में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर एवं मैनेजर मनीष गौतम और रवि गौतम के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सौर ऊर्जा, ड्रिप सिस्टम, ट्रैफिक लाइट, रोबोट मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे तथा अन्य विषयों पर माॅडल बनाये गए। विद्यालय के अनेक छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्री शिव शक्ति इंडियन पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में एवं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अब्बल दर्जा प्राप्त है। तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर डायरेक्टर योगेश गौतम मैनेजर मनीष गौतम प्रबंधक रवि गौतम प्रधानाचार्य प्रमोद सिसोदिया एवं समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
