हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिद्ध पीठ शाकुंभरी पीठाधीश्वर व श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने एसपी सिटी व गोविंद नगर थाना प्रभारी पर उत्पीड़न करने व मथुरा न रहने देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु मांगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 9 दिसंबर तक इच्छा मृत्यु की अनुमति नहीं दी जाती है तो वे 10 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के किसी भी द्वार पर पहुंच कर आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उन्होंने लोगों को अपने अंतिम संस्कार में 10 दिसंबर को आमंत्रित किया है। आशुतोष पांडेय ने मुख्यमंत्री को उक्त आशय का पत्र भेजने के साथ-साथ इसे अपने फेसबुक एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंदनगर थाना प्रभारी ने उनको धमकी दी है कि उन्हें मथुरा में नहीं रहने देंगे। एक और मुकदमा उन पर लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक दिन पूर्व ही फोन करके एसएसपी व एसपी सिटी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उनको मिलने तक समय तक नहीं दिया गया। आशुतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में मुख्य वादी हैं। पुलिस अधिकारी नहीं चाहते कि वह मुकदमा लड़ें। यही नहीं उनके विरुद्ध थाना गोविंद नगर में बिना किसी विवेचना के उनके विरुद्ध 406 का मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि उच्च न्यायालय के सख्त आदेश हैं कि बिना विवेचना के 420 व 406 का मुकदमा दर्ज न किया जाए। इस मामले में उच्च न्यायालय ने एसएचओ को विरुद्ध अवमानना का नोटिस भी जारी किया है। आशुतोष पांडेय ने कहा है कि यदि उनके ऊपर कोई मुकदमा है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और फर्जी मुकदमे नहीं किए जाने चाहिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
