हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में सावन के आते ही ब्रज के प्रमुख मन्दिरों में चेन स्नैचर्स की फौज बिखर गई है और उसने अपने काम को बखूबी अंजाम देना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह घटनाएं कैमरा में कैद नहीं होती हैं।इससे बड़ी बात यह है कि मन्दिरों में यह चैन स्नैचिंग पुलिस की मिलीभगत से सफेदपोशों द्वारा संचालित गिरोह द्वारा पिछले काफी समय से कराई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार को भी इसकी भली-भांति जानकारी है। इसीलिए चेन स्नैचर्स के साथ पुलिस की कोई मुठभेड़ नहीं हो रही है। खबर के अनुसार हरियाणा के गुड़गांव की रविता नामक महिला सोमवार को मन्दिर में दर्शन के लिए आई थी। इसी मध्य उसकी साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन गिरोह द्वारा तोड़कर इधर से उधर कर दी गई और महिला रोती-गिड़गिड़ाती रह गई। बरसाना थाना प्रभारी कह रहे हैं कि महिला की चेन गुम हो गई थी, जिसे ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसओ का यह बयान पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाने के लिए काफी है। हम समझते हैं आज की यह खबर इतनी काफी है। आगे और बात करेंगे, देखेंगे कि कब तक चलती है चैन स्नैचिंग और कब तक इस पर रोक नहीं लगाई जाती है।7455095736
