• Fri. Sep 11th, 2026

सुरक्षाकर्मी की हत्या: एसएसपी ने गठित की आठ टीम, फिर भी नहीं हो सका खुलासा; शक के आधार पर साथी दबोचा

ByVijay Singhal

May 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली की दोताना चौकी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद बड़ी धान मिल में बृहस्पतिवार को बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी थी। जानकारी मिलते ही रात को एसएसपी और एसपी सुरक्षा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के साथ ड्यूटी कर रहे साथी को शक के आधार पर हिरासत में भी लिया। एसएसपी ने खुलासे के लिए 8 टीमों का गठन किया, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई हैं। बृहस्पतिवार को गांव नरी निवासी बद्री (42) की बंद पड़ी अगर एग्रो (धान मिल) में बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी साथी ने परिजन को दी। हत्या की जानकारी लगते ही रात 12 बजे एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी देहात सुरेश चंद रावत मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया। एसएसपी ने साथी सुरक्षाकर्मी से पूछताछ की तो वह बार-बार अपने बयान बदलने लगा। शक के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया।
मामले के खुलासे के लिए 8 टीमों का गठन भी हुआ, लेकिन चार दिन बाद भी रविवार तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। जबकि मृतक के परिजन लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं। मृतक के चाचा गिर्राज सिंह ने बताया कि रोजाना वह थाने जाते पुलिस जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लौटा देते हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस की आठ टीम अलग-अलग बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब तक एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। बदमाशों की लगभग पहचान के साथ लोकेशन भी ट्रेस हो चुकी है बस गिरफ्तारी शेष है। जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा हो जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed