हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में देर रात शहीद सिपाही भेदजीत सिंह का शव मथुरा पुलिस लाइन पहुंचा। यहां पूरे सम्मान के साथ शव को शहीद स्मारक के पास रखा गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। इसके बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने शहीद के शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां मौजूद सभी पुलिस कर्मियों की आंख नम हो गयी। शहीद सिपाही को श्रद्धांजलि देने के बाद एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा कि शहीद भेदजीत ने जिस तरह बहादुरी दिखाई और कर्तव्य के पथ पर चलते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया वह उनकी कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश की पूरी पुलिस फोर्स के साथ साथ मथुरा पुलिस शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। परिवार को पूरा न्याय मिलेगा।
जालौन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिपाही का शव देर रात उनके पैतृक जिला मथुरा पहुंचा। मथुरा पुलिस लाइन में शव पहुंचने पर एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी और पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र की हाई वे चौकी पर तैनात सिपाही 45 वर्षीय भेदजीत सिंह मंगलवार की रात को ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। भेद्जीत ने बाइक सवारों पर टॉर्च की रोशनी मारी तो उन्होंने फायर कर दिया। बाइक सवार बदमाशों द्वारा किए गए फायर से भेदजीत सिंह हरकत में आ गए और उन्होंने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा शुरू कर दिया। बदमाशों ने भेदजीत पर फायरिंग कर दी। जिसके कारण गोली लगने से सिपाही की मौत हो गई। जालौन में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भेदजीत मथुरा के बलदेव क्षेत्र के गांव चौरबंबा के रहने वाले थे। 45 वर्षीय भेदजीत सेना में थे। सेना के रिटायरमेंट के बाद भेदजीत ने 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस को ज्वाइन किया और उनकी पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली में हुई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
