• Sat. Jul 4th, 2026

हाइकोर्ट ने ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे की मंजूरी पर संतों में हर्ष

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/वृंदावन में इलाहबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे को मंजूरी दे दी है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कोर्ट ने जैसे ही यह फैसला सुनाया मथुरा-वृंदावन के संतों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वृंदावन में अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में धर्म रक्षा संघ ने ’महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथ दास महाराज’ की अध्यक्षता में धर्म गोष्ठी आयोजित की। इसमें धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी एवं साधु-संतों ने कोर्ट के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया । धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, यह हिंदुओं की बड़ी जीत है, हमें भरोसा है कि एएसआई सर्वे के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। सर्वे में काशी विश्वनाथ मंदिर के पुख्ता सबूत प्राप्त होंगे। महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुत ही विवेकपूर्ण बयान देकर मुस्लिम समाज को एक मौका दिया है कि वे अपनी ऐतिहासिक भूल सुधारने को तैयार हो तो हमेशा के लिए भारत में सांप्रदायिक सौहार्द की नीव पड़ जाएगी। धर्म गोष्ठी में धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, महंत रवीन्द्र दास, महंत सत्यदेव दास, स्वामी गोविन्दानंद महाराज, महंत भवानी शंकर दास, महंत अज्ञाराम दास, महंत रामदास, महंत कृष्ण दास आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.