• Sat. Jul 4th, 2026

पुलिस की तर्ज पर जिले में बनेगी होमगार्ड लाइन, मिली जमीन

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुलिस की तर्ज पर जिले में होमगार्ड लाइन भी बनने जा रही है। मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित गांव जचौंदा में इसके लिए 0.606 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। अभी तक विभाग के पास अपना भवन भी नहीं था। इसे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के भवन में संचालित किया जा रहा है। होमगार्ड लाइन में कमांडेंट कार्यालय, खेल मैदान, आवास बनेंगे। जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम के स्तर से भूमि निशुल्क आवंटित की गई है। नया भवन आधुनिक बनाया जाएगा। होमगार्ड लाइन की स्थापना की जाएगी, ताकि होमगार्ड की परेड और सम्मेलन आयोजित किए जा सकें। नए कार्यालय में कार्मिक कक्ष, प्रशासनिक भवन, स्टोर रूम, मीटिंग हॉल, शस्त्रागार, खेल मैदान, आवास, मैस, कैंटीन आदि सुविधाएं होंगी। वर्तमान में होमगार्ड कार्यालय का संचालन विकास प्राधिकरण के भवन में किया जा रहा है। इस भवन की हालत जीर्ण-शीर्ण होने के कारण नए भवन की आवश्यकता थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.