• Wed. May 6th, 2026

कार्ष्णि गुरुशरणानंद रमणरेती आश्रम पहुंचे संत; लगाई परिक्रमा

ByVijay Singhal

Aug 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज के विख्यात संत और महावन स्थित रमणरेती आश्रम के पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे आश्रम वापस आ गए। चार दिन पहले उनके आश्रम से पैदल अकेले ही जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। अनुयायियों ने उनकी खोजबीन की तो पता चला वह चेन्नई के बाला गोकर्णनाथ मंदिर में साधना कर रहे हैं। बड़ी संख्या में चेन्नई पहुंचे अनुयायी उन्हें लेकर मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे रमणरेती आश्रम पहुंचे। उन्हें आश्रम में वापस देख अनुयायियों ने राहत की सांस ली। करीब चार दिन पहले गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से अकेले ही चादर ओढ़कर पैदल निकले। अनुयायियों में ये बात फैली कि वह आश्रम में किसी बात को पसंद नहीं कर रहे थे, इसलिए चले गए। इससे उनके अनुयायी विचलित हो गए। सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि आश्रम के बाहर वह ऑटो में बैठकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। सोमवार को पता चला कि वह पहले तिरुपति बालाजी गए, जहां अपने केश अर्पित किए। इसके बाद वह चेन्नई के बाला गोकर्ण महादेव मंदिर में हैं। शहर के बड़ी संख्या में उनके अनुयायी वहां पहुंचे। एक बड़े योगगुरु ने भी गुरुशरणानंद महाराज से फोन पर वार्ता की। करीब चार दिन पहले गुरुशरणानंद महाराज के आश्रम से अकेले ही चादर ओढ़कर पैदल निकले। अनुयायियों में ये बात फैली कि वह आश्रम में किसी बात को पसंद नहीं कर रहे थे, इसलिए चले गए। इससे उनके अनुयायी विचलित हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.