हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने बृहस्पतिवार दोपहर को नगर की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। उनके साथ भक्ति संगीत के बीच सैकड़ों लोगों ने परिक्रमा की। आधी परिक्रमा करने पर थके संत ने कार से आधी परिक्रमा पूरी कर आश्रम पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलि कुंज से संत प्रेमानंद महाराज ने पैदल नगर की पंचकोसीय परिक्रमा शुरू की। उनके साथ सैकड़ों भक्तजन परिक्रमा के करने के लिए चल पड़े। हरिनाम संकीर्तन के साथ वह परिक्रमा कर रहे थे। तभी टटिया स्थान के समीप उन्हें थकान होने लगी। संत के साथ चल रहे सेवकों ने कार मंगाई और बैठाया। लगभग आधी परिक्रमा संत ने कार में बैठकर लगाई। भक्तों के साथ धीर-धीरे परिक्रमा मार्ग होते हुए रमणरेती स्थित अपने आश्रम पहुंचे। परिक्रमा के दौरान संत के पीछे-पीछे सैकड़ों की संख्या चल रहे भक्तों ने भी परिक्रमा लगाई। भक्तों ने मृदंग, मंजीरा, ढोलक की थाप के बीच कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने संत की परिक्रमा करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल प्लेटफार्म पर डाला जो कि वायरल हो रहा है। संत ने नगर की परिक्रमा करीब दो घंटे में पूरी की। इससे पहले भी संत प्रेमानंद दोपहर एवं रात के समय अपने आश्रम श्रीराधा केलि कुंज से नगर की परिक्रमा कर चुके हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
