हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रख्यात संत प्रेमानंद की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत पर शिष्यों ने उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राधावल्लभीय संप्रदाय के संत संत प्रेमानंद के सीने में दर्द और रक्तचाप बढ़ गया। शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर उन्हें लेकर अनुयायी वृंदावन के ही रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचे। यहां एक घंटे तक चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बाद में हालात सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। संत प्रेमानंद किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी डायलिसिस भी होती रहती है। इसके बाद भी रात दो बजे वह अपने निज आवास श्रीकृष्ण शरणम् से पैदल ही रमणरेती स्थित राधाकेलि कुंज आश्रम पहुंचते हैं। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन देने के साथ अध्यात्मिक प्रवचन भी करते हैं। संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए रात एक बजे से ही सड़क पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
