• Tue. May 19th, 2026

स्वास्थ्य बिगड़ने से सौभरि वन नहीं पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज, दर्शन हुए मायूस

ByVijay Singhal

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज रविवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण सौभरि वन नहीं पहुंचे। उनके दर्शन और सत्संग के लिए सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। संत का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिलने पर भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ा। परिकरों ने माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि महाराजजी की तबीयत ठीक नहीं है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वे रविवार को भक्तों के बीच नहीं आ सके। घोषणा सुनते ही श्रद्धालुओं में निराशा छा गई। बताया गया है कि उनकी दैनिक यात्रा अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.