हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यमुना किनारे हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केसी घाट के समीप पांटून पुल और चीर घाट के समीप हुए हादसों में एक युवक और एक महिला की जान नाविकों की सतर्कता से बच गई। इन दोनों ही स्थानों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आए। पहली घटना केसीघाट के समीप बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पांटून पुल की है, जहां एक युवक यमुना नदी में डूबने लगा। लेकिन समय रहते नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरी घटना विहार घाट के समीप की है, जहां घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला जैसे ही नदी में कूदी तभी मौजूद नाविकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों पर पुलिस की नियमित निगरानी न होने के कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही पुलिस बल की तैनाती की मांग की है ताकि घटनाओं को रोका जा सके। नाविक बलवीर ने बताया कि यमुना में डूबने की दो घटनाएं हुई है, लेकिन नाविकों ने दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
