हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रुक्मिणी विहार क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब कान्हा मकान पब्लिक स्कूल के सामने सड़क के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना फैली। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला ने जोर-जोर से चिल्लाकर बताया कि कोई व्यक्ति गड्ढे में गिर गया है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दो जेसीबी मंगवाईं और गड्ढे की खुदाई शुरू की। करीब तीन घंटे तक लगातार खुदाई की गई, लेकिन गड्ढे से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड महेश पाठक ने बताया कि शाम 7 बजे के करीब भीड़ जमा हो गई थी और लोग कह रहे थे कि कोई गड्ढे में गिर गया है, लेकिन कोई नहीं मिला। जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिक रूप से माना है कि यह एक अफवाह हो सकती है, जिसे किसी ने बिना पुष्टि के फैला दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
