• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा के आझई में बरात का विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग से दहशत

Byvijay.singhal1233

Feb 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव आझई में बरात में शुरू हुआ विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे 60 वर्षीय व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है।

गांव आझई निवासी पप्पू और दलवीर का दूसरे पक्ष के पदम, कुलदीप और नैहना से बीते 21 फरवरी को विवाद हुआ था। यह विवाद राजस्थान के भरतपुर स्थित पीपरे में गई बरात के दौरान हुआ था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्ष रंजिश मानकर बैठ गए। विश्वविद्यालय के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक संघर्ष में बदल गई। मारपीट के दौरान पदम को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। शाम करीब 5 बजे फिर से दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इसी बीच सड़क किनारे खड़े गांव के शिवचरण (60) को गोली छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। एक घंटे तक चले संघर्ष में करीब 15 राउंड फायरिंग हुई।

सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.