हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोडवेज की सौंख रोड पर बसें संचालित नहीं होने से प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों ने भी इसकी शिकायत रोडवेज के अधिकारियों से की। एआरएम ने इसकी जांच शुरू करा दी है। उप्र रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि सौंख तक रोडवेज की बसों का संचालन कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोडवेज के चालक-परिचालक मुख्यालय से ही सौंख की टिकट काट देते हैं और बसों को नहीं ले जाते हैं। ऐसे में यहां पर डग्गामार वाहन चालक किराया भी अधिक वसूलते हैं। ऐसे में प्रतिदिन जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि सौंख रूट पर रोडवेज की 4 बसें लगाई गई हैं जो प्रतिदिन चलती हैं। भूतेश्वर बस स्टैंड पर सौंख जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे अभिषेक तिवारी ने बताया कि बस के लिए 40 मिनट से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस नहीं आई। यात्री आदित्य ने बताया कि वह सौंख से मथुरा कोचिंग करने आते हैं लेकिन बस नहीं मिलने से उसे ऑटो से जाना पड़ता है। मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने कहा, सौंख रूट पर चार बसें संचालित हो रही हैं। चालक-परिचालक द्वारा बस नहीं ले जाने की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
