हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के गांव रूपनगर में भूमाफिया द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर वृक्षों को काटा जा रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर भूमाफिया का विरोध करते हुए काम को बंद करा दिया। रूप कुंड के विषय में मान्यता है कि बरसाना में होली खेलने के बाद श्रीकृष्ण ने इसी कुंड में स्नान किया था। इसके बाद रूप सखी ने कान्हा का शृंगार किया। प्राचीन रूप कुंड के समीप करीब दो एकड़ बंजर भूमि पर प्राचीन वृक्ष लगे थे। 2004 में डभाला गांव के समय सिंह उर्फ धांधला ने कोई संतान न होने पर उक्त भूमि को सौ रुपये के स्टाम्प पर रूप कुंड के नाम लिखा-पढ़ी कर दी। संत रमेश बाबा ने रूप कुंड सहित उक्त भूमि की तार फेंसिंग कराई गई। बेशकीमती जमीन पर भूमाफिया की नजर पड़ी तो उसने इस पर बाउंड्रीवाल बनवाना शुरू कर दिया। प्राचीन वृक्षों को काटकर उन्हें मौके से हटा दिया। मदन मोहन दास ने बताया कि भूमाफिया कुंडों की जमीन तक को नहीं छोड़ रहे है। हरगोविंद ने बताया कि भूमाफिया द्वारा ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। विरोध करने वालों में हरगोविंद, धनीराम, मदन मोहन दास, रामू, तूरान, दामोदर, दाऊदयाल, पूरन, अभिषेक, निर्मल आदि शामिल रहे। नीलम श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी गोवर्धन ने कहा, राजस्व टीम द्वारा रूप कुंड की पैमाइश कराई जा रही है। कुंड के पास खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों ने अपना मालिकाना हक जताते हुए उस पर कब्जा कर लिया। जबकि भूमि मंदिर को दान दी गई थी। शिकायत मिलने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
