हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नए बस स्टैंड के सामने रोड की एक साइड पर खुदाई हुई। इससे आवागमन पूरी तरह बंद रहा। दूसरी साइट से सिर्फ पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन हुआ। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किया गया, जिससे भूतेश्वर तिराहे से डीग गेट तक जाम लग गया। इस दौरान मालगोदाम रोड से रोडवेज बसों का संचालन होने पर यात्री भी इधर-उधर भटकते रहे। हालांकि घंटों मशक्कत के बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भी मौके का निरीक्षण किया। बीते दिनों हुई बैठक में रेलवे अधिकारियों ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को बताया था कि 24 जून से सात जुलाई तक रेलवे द्वारा नए बस स्टैंड के निकट नई रेलवे लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। इस वजह से 14 दिन तक मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। सात दिन एक साइट और सात दिन दूसरी साइट कार्य कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसबीआई चौराहे और नए बस स्टैंड के सामने बैरिकेडिंग करके यह कार्य युद्ध स्तर से शुरू कराया गया। अंडरपास के लेवल में लाने के लिए रोड की एक फीट तक खुदाई हुई। खुदाई करके अंडरपास के लेवल में लाने के बाद रोड का नवनिर्माण होगा। एक साइट का कार्य चार से पांच दिन तक चलेगा। इसी तरह दूसरी साइट पर कार्य इसके बाद शुरू कराया जाएगा। काम के चलते अंडरपास के दोनों ओर बैरिकेडिंग करके यातायात रोका गया। इससे नए बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त ने मौका का निरीक्षण कर बताया कि जल्दी कार्य समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग भी बंद होने से जाम की समस्या और विकट हो गई। गंतव्य तक जाने के लिए राहगीर इधर-उधर गलियों से होकर निकले। इससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
