हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सुरीर पुलिस ने छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को बुधवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दुष्कर्मी की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसपी सिटी सुरेश कुमार रावत ने बताया कि 8 जुलाई को गांव में परचून की दुकान के पीछे बनी गैलरी में रिजवान ने 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। 9 जुलाई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी थाना क्षेत्र के गांव टैंटीगांव में घूमता दिखाई दिया है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस को देख आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा, पुलिस ने टैंटीगांव स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के अंडर पास के नीचे आरोपी को घेर लिया। जबावी कार्रवाई में एक गोली आरोपी की टांग में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कब्जे से तमंचा और दो कारतूस जिंदा बरामद किए हैं। 8 जुलाई को सुरीर थाना क्षेत्र के गांव में रहने ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। दुकान के पीछे कुछ जमीन खाली पड़ी है और एक गैलरी बनी है। घटना के समय वह दुकान पर नहीं था। लौटकर आया तो उसने पत्नी ने बताया कि गांव का रिजवान छह वर्षीय उनकी बेटी को अपने साथ गैलरी में ले गया और चारपाई पर लिटाकर उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। दुकान संभाल रही उनकी पत्नी ने जब बेटी को नहीं देखा तो वह बेटी को खोजने लगी। तभी उन्होंने देखा दुकान के पीछे बनी गैलरी में रिजवान उनकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है। उन्होंने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी बच्ची की मां को धक्का देकर भाग निकला। शोर सुनकर आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अभय शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा और उसके पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes