• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा पुलिस ने मकान में चोरी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Feb 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बंद मकान से 90 हजार रुपये समेत आभूषण चोरी करने वाले आरोपी को हाईवे व रिवार्डी पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी है। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। धौलीप्याऊ के निकट चंद्रपुरी के भगवती कॉलोनी निवासी राधाचरण शर्मा 15 फरवरी को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रात में चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़े व घर में रखे 90 हजार रुपये और आभूषण ले गए। अगले दिन राधाचरण घर लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने बुधवार रात को राजस्थान के पीपला निवासी राजवीर को अडूकी गांव के निकट रेलवे लाइन पर घेर लिया। पुलिस को देख राजवीर फायरिंग करने लगा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसकी बाएं टांग में गोली लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, बाइक समेत आभूषण बरामद किए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.