• Wed. Apr 29th, 2026

सेवानिवृत्त शिक्षक से कुकर्म: बुजुर्ग पर न आया रहम, तमंचे के बल पर की दरिंदगी; तीन के खिलाफ केस दर्ज

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक से तीन युवकों ने तमंचे के बल पर कुकर्म किया। 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना जमुनापार में 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।तीनों आरोपी गांव से फरार हैं।70 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनका आरोप है कि वह 10 जून को काम से जा रहे थे। तभी गांव के बाहर तीन युवकों ने उनको रोक लिया। तमंचे के बल पर उनको जबरन एक बाग में ले गए। वहां कुकर्म कर वीडियो बना ली। वायरल करने धमकी देकर 26 जून को फिर घिनौना कृत्य किया। 50 हजार रुपये मांगने लगे। 2 जुलाई को उन्हें 50 हजार रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। इस मामले में युगल, सोनू और बाबूलाल के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटे हैं। एक बेटा जयपुर में रहता है। उसके पास भी वीडियो भेजी गई है। इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.