• Sat. Nov 28th, 2026

मऊ में भीख मांगने में लगाए हाथी का किया रेस्क्यू

Byvijay.singhal1233

Mar 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में वन विभाग ने वाइल्डलाइफ एसओएस के सहयोग से मऊ जिले से 26 वर्षीय नर हाथी को बचाया है। हाथी ने बीते कई साल सड़कों पर भीख मांगने और धार्मिक जुलूसों में भाग लेने में बिताए, जिससे उसका पूरा जीवन कठोर श्रम, दुर्व्यवहार और शारीरिक दुर्बलता से भरा रहा। वाइल्डलाइफ एसओएस की विशेष बचाव टीम मथुरा स्थित हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में इस हाथी को लेकर आई है। पशु चिकित्सकों ने जांच कर पता लगाया कि उसका बायां अगला पैर बुरी तरह मुड़ा हुआ है, जो जोड़ों में गठिया के संदेह, दाहिने पैर में जकड़न, बाएं पैर में तेज दर्द और सूजन और चारों पैरों में अत्यधिक खराबी के कारण है। मऊ के प्रभागीय वन अधिकारी, प्रभाकर पांडे आईएफएस ने कहा कि सड़कों पर लंबे समय तक चलने के कारण हाथी को काफी तकलीफ हो रही थी। उसे वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित हाथी अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सहायता मिलेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.