• Sun. May 3rd, 2026

डिलीवरी करने पर अपंजीकृत महिला चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Apr 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के सुरीर कस्बे में एक मकान में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील के प्रभारी ने टीम के साथ छापेमारी की। महिला चिकित्सक द्वारा क्लिनिक के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर अपंजीकृत महिला चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि आशा के माध्यम से मंगलवार शाम 4 बजे भदनवारा रोड़ पर एक मकान में अपंजीकृत महिला चिकित्सक द्वारा डिलीवरी करने की सूचना मिली। टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। अपंजीकृत महिला चिकित्सक सुमनलता द्वारा यहां नगला सपेरा निवासी गजेंद्र की पत्नी रेशमा की डिलीवरी की गई थी। महिला चिकित्सक के पास क्लीनिक व अस्पताल का पंजीकरण और रजिस्ट्रेशन नहीं था। नवजात शिशु के लिए टीकाकरण से संबंधित कोई वैक्सीन नहीं थी। मरीज व उनके परिजन ने बताया कि डिलीवरी के लिए 10 से 15 हजार रुपये लिए जाते हैं और 2 घंटे बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है। सीएचसी प्रभारी डऍ. हेमराज सिंह ने बताया कि अपंजीकृत महिला चिकित्सक सुमनलता के खिलाफ थाना नौहझील में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर वातानुकूलित मदर न्यू बोर्न केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। इसमें आधुनिक सुविधाओं युक्त चार बैड लगाए गए हैं। 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती है। महिलाएं अपंजीकृत चिकित्सकों से उपचार करा जान जोखिम में न डालें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.