हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव उदियागढ़ी में बुधवार रात मंदिर की मूर्तियां खंडित करने के मामले में ग्रामीण की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मूर्ति खंडित करने वाले नामजदों की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने को गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते चलें कि गांव उदियागढ़ी में बुधवार रात प्राचीन शिव मंदिर व उसमें लगी मूर्तियों को खंडित कर भगवान के चित्र को जला एक महापुरुष की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अन्य थानों से पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने लोगों को काफी मशक्कत के बाद समझा कर शांत कर मंदिर की मरम्मत कराना शुरू कर दिया तो शांति व्यवस्था बनाये रखने को पुलिस टीम तैनात कर दी गयी। गुरुवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने एकत्रित हो घटना के संबंध में पंचायत करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं सीओ मांट गुंजन सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण विनोद कुमार की तहरीर पर पवन, लोकेन्द्र, राजू, कृष्णा और रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंदिर की मरम्मत कराकर उसमें मूर्तियां स्थापित कर दी गई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
