हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के गांव जहांगीरपुर के समीप बेलवन में पौष माह के दूसरे बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगने के बाद भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि बेलवन में श्रीकृष्ण के साथ महारास की अभिलाषा में मां लक्ष्मीजी आज भी तपस्या कर रही हैं। यहां दर्शनों के लिए पौष माह के दूसरे बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बस, कार, टेंपो व दोपहिया वाहनों से श्रद्धालु बेलवन की ओर जाते दिखे। आसपास के इलाके के ग्रामीणों ने पैदल ही मंदिर पहुंचकर मां लक्ष्मी के दर्शन कर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं ने यहां लगे मेले का भरपूर आनंद लिया। महिलाएं शृंगार का सामान खरीदती नजर आयीं। बच्चों ने झूला झूला और खिलौने खरीदे। जलेबी और चाट-पकौड़ी का स्वाद लिया। दुकानों पर खरीदारों की जमकर भीड़ दिखाई दी। मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया इस बार पौष माह में चार मेले आयोजित हो रहे हैं। सीओ गुंजन सिंह, थाना प्रभारी राजीत वर्मा, धर्मवीर सिंह, रामेश्वर राघव, गिरधारी अग्रवाल, खेमचंद सिंह, नेत्रपाल सिंह, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे। मेला में उमड़ी भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति बन गयी। इसे खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मेले में वनवे ट्रैफिक होने के बाद भी वाहनों का जाम लगता रहा। जाम खुलवाने के लिए एसडीएम अभिनव जे जैन ने भी मशक्कत की। पुलिस सुरक्षा के बाद भी जेबकतरों ने अपने हाथ दिखाए। कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और पर्स उड़ा दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
