• Sat. Nov 28th, 2026

कंकड़ हटा बिछेगी बालू, भक्त बोलेंगे राधे-राधे

Byvijay.singhal1233

May 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में आखिरकार व्यवस्थाओं में सुधार की मुहिम रंग ले आई। इसी माह 17 तारीख से शुरू होने वाले पुरुषोत्तम मास से पहले स्थानीय प्रशासन के निर्देशन में कार्यदायी संस्था उज्ज्वल ब्रज ने कच्चे परिक्रमा मार्ग की दशा सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को कच्चे परिक्रमा मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। मार्ग से कंक्रीट हटाकर बालू बिछाई जाएगी। परिक्रमार्थियों को गंदगी का सामना न करना पड़े इसके लिए 20 सफाईकर्मी और बढ़ाए जा रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में सुविधाएं बढ़ने से भक्त राधे-राधे के जयघोष के साथ निर्विघ्न परिक्रमा लगा सकेंगे। मीडिया ने  मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन समेत अन्य स्थानों पर परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा को उजागर किया गया। वृंदावन से भी सात मई को खबर प्रकाशित होने पर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। पुरुषोत्तम मास में देश-विदेश से लाखों भक्त नगर की पंचकोसी व ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करेंगे। मंदिरों एवं आश्रमों में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। जगह-जगह भंडारे और प्याऊ लगाई जाएंगी। एसीएम राजेंद्र चौधरी, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक के निर्देशन में पुलिस की मौजूदगी में ईटीएफ और कार्यदायी संस्था ने रमणरेती क्षेत्र से अटल्ला चुंगी चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कच्चे परिक्रमा मार्ग पर लगी दुकान, रेहड़ियों को हटाकर उसे खाली कराया। टीम ने अतिक्रमणकारियों का पुन: अतिक्रमण न करने को कहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.