• Wed. May 6th, 2026

क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी ने मथुरा पधारे पर्यटकों को बुके और ब्रोशर प्रदान किए

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी  एहतराम अली और उनके स्टाफ ने ब्रज में पधारने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं का विभाग की ओर से स्वागत किया गया। बुके प्रदान किए। मालाएं पहनायीं। पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उनके सम्मुख ब्रज की लोककलाओं का मंचन कराया गया।
इस अवसर पर मथुरा के प्रमुख एग्जिट-एंट्री पॉइंट मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, श्री कृष्ण जन्म स्थान एवं वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान आदि में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मथुरा जंक्शन एन्ट्री प्वाइंट पर स्वागत
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर  पर्यटकों का स्वागत किया गया।  मथुरा से गुजरने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों से मथुरा में पधारने का अनुरोध किया गया। पर्यटन स्थल श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पर्यटकों को जनपद मथुरा के मंदिरों की जानकारी वाला ब्रोसर व अन्य प्रचार साहित्य दिया गया। इससे पर्यटकों में उत्साह का संचार हुआ। इससे पर्यटन का प्रचार तथा जागरूकता में बढ़ोतरी भी होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.