• Tue. May 5th, 2026

ब्रज की रासलीला व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ब्रज के पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व पर्यटन दिवस-2024 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने जनपद मथुरा के विभिन्न दर्शनीय स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का वीडियो संदेश भी सुनाया गया।
विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार 27 सित॔बर को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन में रासलीला मंचन सीख रहे बालक-बालिकाओं ने भी “यमुना के तीर’ लीला की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि  इनरव्हील क्लब की जोनल अध्यक्ष  श्रीमती अनुपमा और स्वामी हरिदास  फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी थे। मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा का स्वागत कलाकार प्रियंका ने किया। अतिथियों के सम्मुख बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के निदेशक प्रो दिनेश खन्ना ने बताया कि वृंदावन में बहुत तेजी के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। संस्थान का प्रयास है कि रासलीला का संरक्षण हो। इसे बचाया जाए। यहां रासलीला सिखाने और मंचन के लिए कलाकार तैयार किये जा रहे हैं। ब्रज की सांस्कृतिक विधाओं की मंचन आज से भी ब्रज में बहुत तेजी से पर्यटन बढा है।
मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब की जोनल अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा ने कहा कि बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है वह अपने आप में अनूठी है। उप्र पर्यटन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद बहुत ही निष्ठा के साथ न केवल ब्रज का विकास कर रहा है बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने स्वामी हरिदास के पदों पर रासलीला तैयार कर मंचन का सुझाव दिया।
पर्यटन विभाग के अजीत सिंह और खजान सिंह ने कलाकारों और उपस्थित गणमान्य को पर्यटन विभाग के ब्रोसर प्रदान किये। दोनों ने विभाग की ओर से गीता शोध संस्थान के निदेशक, ब्रज संस्कृति विशेषज्ञ डा उमेश चंद्र शर्मा और समन्वयक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार का पटुका पहना कर स्वागत किया। संचालन श्री सिकरवार ने किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधी संदेश का वीडियो भी सुनाया गया।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.