हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस ने तीन अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन लग्जरी गाडियां बरामद की गई है जिनमें थाना रिफाइनरी क्षेत्र से चोरी हुई टाटा हैरियर गाडी के अलावा दिल्ली से चुराई गई दो हुंडई क्रेटा कार हैं। अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य अमितेश उर्फ मोनू पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ओल्ड वोल्टास कैम्पस अपोजिट तारा मण्डल बैली रोड पो0 जीपीओ थाना कोतवाली जिला पटना बिहार, मुकेश पुत्र श्रीपत सिंह निवासी ग्राम पीपरखेडा पोस्ट मुरैना थाना सरायछोला जिला मुरैना मध्यप्रदेश व निरंजन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र स्व. साधु शरण सिंह निवासी ग्राम नत्थूपुर पिलर बोधा चकरोड पोस्ट कुरघोल थाना परसा बाजार जिला पटना बिहार को बुधवार को बाद रेलवे पुल के पास एनएच 19 से चुराई गयी गाडियों व तस्करी के लिए ले जायी जा रही गैर प्रान्त की अवैध शराब व अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया।
अभियुक्त अमितेश उर्फ मोनू पटना की मुलाकात 2015 में दीपक उर्फ बल्ले निवासी जैथरा एटा से गौतमबुद्ध नगर में एक बार में हुई। बल्ले गाड़ियां बदल बदल कर बार में आता था फिर अमितेश ने दीपक से प्रभावित होकर उससे दोस्ती कर ली फिर राजू गोली उर्फ राजेश शर्मा आगरा, सुजान सिंह मीणा उर्फ गुट्टा, जीतू गुप्ता एटा, मुकेश लम्बू मुरैना, शैलेन्द्र भदौरिया ग्वालियर के साथ मिलकर गाडी चोरी करने की टीम बनाई जिसमें मुरैना , एटा व ग्वालियर के कुछ लडके साथ लेकर लग्जरी गाड़ियों के लॉक खोलकर गाडिया चोरी कराई फिर उन गाडियो को मुकेश लम्बू अपने साथियों के साथ पटना में मोनू पटना व निरंजन के पास पहुंचाता है ।
निरंजन अपनी वर्कशाप में उन गाड़ियों के चैसिस नम्बर व पहचान मिटाकर मोनू के द्वारा उपलब्ध कराये गये फर्जी नम्बर व चैसिस नम्बर गाड़ियों पर टंकण कर उन गाडियों को शराब तस्करों को सिलीगुड़ी व पटना व अन्य स्थानों पर बेच देते है व खुद भी नम्बर बदलकर उन गाड़ियों का प्रयोग करते है, अमितेश के विरूद्ध आगरा, लखनऊ, मथुरा आदि जनपदों के विभिन्न थानों में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार आदि राज्य में आपराधिक इतिहास की तलाश की जा रही है, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोनू कुमार थाना रिफाइनरी, एसआई विकास शर्मा प्रभारी सर्विलांस सैल मय टीम, एसआई मोहनलाल थाना रिफाइनरी, एसआई विपिन तोमर, एसआई अखिलेश वशिष्ठ, एसआई सुभाष चन्द्र यादव, एसआई उमंग त्यागी, एसआई उत्तम भडाना, एसआई प्रिया सिवाच तथा एसआई मोनालिसा थाना रिफाइनरी आदि थे।
