हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया पुलिस ने लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा कर वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है। साकिर निवासी सोनई, गोरखपुर में ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता है। ताऊ के लड़के की शादी में शामिल आया था और 7 मई को वापस जा रहा था। रात साढ़े दस बजे राया-मथुरा रोड कट पर चार बदमाशों ने घेर लिया और डरा धमका कर दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। थाना प्रभारी अजय किशोर मौके पर पहुंचे और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी। पुलिस ने ककरेटिया फाटक से कपूरवाली बगीची होते हुए यमुना कट की तरफ जा रहे चारों युवकों को पकड़ लिया। इन्होंने अपने नाम राहुल, मानो उर्फ मानवेंद्र, अनेक उर्फ अनिक, और रिंकू निवासी गांव खरवा, राया बताया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
