हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी नाबालिग को चांद उर्फ काले पांच मई को फुसला कर अपने साथ आगरा ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दो दिन तक नाबालिग को अपने साथ रखा और सात मई को लौटकर आया। इधर, नाबालिग को खोजते फिर रहे परिजनों ने उसे देखा तो राहत की सांस ली, लेकिन जैसे ही उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दो दिन तक दोनों पक्षों में पंचायतों का दौर चला। पंचायत में मामला नहीं सुलझा तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
