हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा, 24 जनवरी 2024 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रातः 11:00 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा कार्यालय से एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) मुदिता शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया | साथ में इस अवसर पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीरु वर्मा उपस्थित रहीं| कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने बालिकाओं के समुचित विकास और शिक्षा से संबंधित विचार रखे | इस अवसर पर सीएमओ डॉ अजय कुमार वर्मा एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार डिप्टी सीएम डॉक्टर चित्रेश, डॉ रोहिताश , डा भूदेव ,
डी एच ई आई ओ जितेंद्र सिंह ,डीपीएम संजय सिहोरिया ,डीसीपीएम डा पारूल शर्मा ,डीएमओ आरके सिंह,गौरव कुमार
आदि मौजूद रहे|
7455095736
