हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय बालिका दिवस से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को मंदिरों की नगरी में मानवता को शर्मसार करने वाले घटना सामने आई है। बांकेबिहारी मंदिर के पास वीआईपी रोड के सामने कोई व्यक्ति नवजात बच्ची को थैले में डालकर फेंक गया। संभवत: दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस पर नजर पड़ी तो कुत्ते थैले को फाड़कर शव नोंचने लगे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नवजात को वहां कौन फेंक गया था इसकी पड़ताल की जा रही है। वीआईपी रोड के सामने खेत में कोई व्यक्ति कपड़े के थैले में नवजात बच्ची का डालकर फेंक गया। संभवत: उसकी मौत हो चुकी थी। इसके वहां कुत्ते एकत्र हो गए और थैले को फाड़कर नवजात नोंचने लगे। आसपास खेले रहे बच्चों को पता चला तो उन्होंने शोर मचाया। कुछ ही देर में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पूर्व प्रधान श्याम निषाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि एक थैल में नवजात बच्ची को कोई व्यक्ति डाल गया। बच्चों को कुत्तों को उसे नोंचते देख आसपास के लोगों के बताया। स्थानीय निवासी मधु शर्मा ने कहा कि यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। किसी ने हाल ही जन्मी बच्ची को यहां फेंका है, जिसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि नवजात को मरने के लिए छोड़कर गए व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
