• Thu. May 28th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने जा रहे राजस्थान के डिप्टी एसपी को जड़ा थप्पड़

ByVijay Singhal

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में तैनात पुलिस उप अधीक्षक मंगलवार शाम को परिवार के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने के लिए आए थे। वे निधिवन के दर्शन करने के बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ आए रिश्तेदारों ने बाजार में स्थित कपड़े की दुकान पर कुछ कपड़े देखना शुरू किया। इसी बीच बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने का समय होने लगा, जिस पर डिप्टी एसपी ने दुकानदार से कहा कि वे एक बार दर्शन कराएं, फिर लौटकर कपड़े खरीद लेंगे। इतनी सी बात पर दुकानदार छोटे लाल टेलर और उसके दो बेटे भड़क गए। बात बढ़ने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आवेश में आकर दुकानदार ने पहले डिप्टी एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दुकान में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और लात-घूसों से मारपीट कर उन्हें जमीन पर गिरा लिया। जब पीड़ित के साथी बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। डिप्टी एसपी को बचाने आईं उनकी पत्नी और बहनों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि दुकानदारों ने महिलाओं की चोटियां पकड़कर उन्हें लात-घूसों से पीटा। बाद में राजा ठाकुर नाम के एक स्थानीय व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पुलिस अधिकारी की शिकायत पर दुकानदार और दो बेटों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.