• Thu. Apr 23rd, 2026

3.85 करोड़ रुपये की लागत से महोली रोड का निर्माण राज कंस्ट्रक्शन

ByVijay Singhal

Apr 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महोली रोड के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने वाली कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई। आवास विकास परिषद ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने के लिए शासन को पत्राचार किया है। क्षेत्रीय पार्षद ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। 3.85 करोड़ रुपये की लागत से महोली रोड का निर्माण राज कंस्ट्रक्शन संस्था ने कराया है। हालांकि निर्माण के दौरान ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार शिकायतें की गईं, जिसके बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू की। गुणवत्ता की जांच कराने के लिए नमूने लिए। हालांकि इसी दौरान संस्था ने निर्माण कार्य पूरा कर दिया। आवास विकास परिषद ने अपनी रिपोर्ट में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए शासन से राज कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। अधिशासी अभियंता सूरज पाल सिंह बताया कि क्षेत्रीय पार्षद ने सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया गया है और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.