• Wed. Nov 4th, 2026

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वेश्यावृत्ति में धकेला

Byvijay.singhal1233

Oct 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपी दो भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि किशोरी को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। पुलिस से जब न्याय नहीं मिला तो पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले में पांच लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित थाना मांट क्षेत्र में भेलपूरी बेचता है। आरोप है कि एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को जाल में फंसा लिया और घर पर आने-जाने लगा। युवक ने भाई के साथ मिलकर पुत्री को शीतलपेय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घर में बात बताई तो युवकों ने माफी मांग ली। कुछ समय बाद आरोपी उनके घर आया और बेटी की सगाई छोटे भाई से कर दी।

आरोप है कि घर ले जाकर तीन-चार माह तक बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर बदनामी कर देंगे। आरोपी 16 जुलाई 2020 को बेटी को मंडी चौराहा के पास गेस्ट हाउस में लेकर आए। यहां कमरे में ठहरे व्यक्ति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महुआ राजस्थान में भी एक व्यक्ति को इन्होंने बेटी को सप्लाई किया। नाबालिग ने विरोध किया तो मारपीट की गई और खौलते हुए पानी से जलाकर पिता के घर छोड़ गए।
पीड़ित पिता का कहना है कि थाना मांट में शिकायत की पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वह एसएसपी से भी मिले पर न्याय नहीं मिला तो न्यायालय की शरण ली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने उदय व ईश्वर निवासी छाता, देवेंद्रपाल सिंह लखनऊ, दीपक देशवाल राजस्थान व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना चल रही है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.