ऑनलाइन जन सेवाओं को देने में उत्कृष्ट पंचायत सहायक हुए पुरस्कृत
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक) के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2023 को बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा के सभागार में स्वच्छता प्रश्नोत्तरी का आयोजन पंचायत राज विभाग द्वारा किया गया। राजेश चौधरी विधायक मांट, पूरन प्रकाश विधायक बलदेव, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ,सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया ।
सभी विकास खंड से स्वच्छता प्रश्नोत्तरी विजेताओं की प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर महेश द्वितीय स्थान पर कृष्णकांत एवं तृतीय स्थान जय किशोर ने प्राप्त किया।
500 से अधिक संख्या में उपस्थित सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विधायक मांट राजेश चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी वह व्यक्ति हैं जिनके चरण धोने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करते हैं, सफाई कर्मचारियों ने समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पूरन प्रकाश ने सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत सजग तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कार्य देश की सबसे बड़ी सेवा है एवं सबसे बड़ा धर्म है। सभी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य को पूरा कर समाज को स्वस्थ बनाने में मदद करें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने सफाई कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का मुख्य अभिकर्ता बताया। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने जनपद में सफाई कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की। जनपद में खेल मैदान ग्राम सचिवालय ओपन जिम अमृतसर ओवर आदि योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सचिवों रामवीर सिंह, गोपाल सिंह, बृजमोहन, राकेश, थान सिंह,प्रवीण यादव,वीरेश शर्मा,वीरेंद्र, मुकेश यादव को विकास रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड प्रेरकों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवालय से सभी पंचायत सहायक ग्राम वासियों को ऑनलाइन सुविधा दें, ऐसे विभिन्न अवसरों पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्री राजेश चौधरी विधायक मांट, श्री पूरन प्रकाश विधायक बल्देव, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना , सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, दिशा के सदस्य भानु प्रताप सिंह,जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी,अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ,जनपद मथुरा के सभी 10 विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा बहुतायत संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
7455095736
