• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा में दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़ कर लाखो रु की संपत्ति चोरी

Byvijay.singhal1233

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महानगर के महोली रोड़ स्थित बल्देव पुरी कालौनी में दिन दहाड़े मकान का ताला तोड़ कर हुई चोरी से क्षेत्र में हडकंप मच गया। चोर घर से करीब 5 लाख रूपये के जेवरात व सामान चुरा ले गये। चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे बल्देवपुरी एक्सटेंशन महोली रोड़ निवासी किशोर सिंह पुत्र रामवीर सिंह जब अपने घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुये थे। ताले टूटे देख उनके होश उड़ गये और पेरों से जमीन खिसक गई। उन्होने पड़ौसियों को चोरी होने की जानकारी दी। जब वह घर के अंदर पहुंचे तों अलमारी आदि खुली हुई थी। तथा उसमे रखा जेवर इत्यादि गायब था। बताया जाता है कि किशोर सिंह जो एक फेक्ट्री में काम करते है। रविवार सुबह 10 बजे परिवार के साथ घर में ताला लगा कर लगन सगाई में गये थे जब वह दोपहर आये तो घर का ताला टूटा मिला था। मकान स्वामी ने बताया कि चोर घर से 5 लाख के जेवरात और सामान चुरा ले गये। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसीटीवी को चैक कर रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद राजीव कुमार सिंह मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्दी ही चोरी के खुलासे का आग्रह किया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.