• Thu. Jul 2nd, 2026

नगर निगम कर्मी होशियार सिंह की पदोन्नति निरस्त

ByVijay Singhal

May 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नियमों को ताक पर रखकर सफाईकर्मी से पदोन्नत किए गए नगर निगम के कर्मचारी होशियार सिंह की पदोन्नति को मंंडलायुक्त की जांच के बाद नगर आयुक्त ने निरस्त कर दिया है। पार्षद राजवीर चौधरी, सुभाष यादव, विकास दिवाकर, नीरज वशिष्ठ, नीनू वर्मा और अन्य ने नवंबर 2023 में मंडलायुक्त को शिकायत भेजकर बताया था कि वर्ष 2007 में नगर पालिका परिषद मथुरा में बैकलॉग कोटे के तहत करीब 136 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। इसमें होशियार सिंह भी शामिल था, जिसने वर्ष 2011 में तत्कालीन अधिकारियों संग सांठगांठ कर लिपिक के पद पर पदोन्नति हासिल कर ली। अन्य सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद गठित जांच कमेटी ने पदोन्नति को निरस्त करने की संस्तुति की थी। इसके बाद फरवरी 2024 में मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त राजेश कुमार से प्रकरण की जांच करवाई। जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही पाते हुए नगर आयुक्त को होशियार सिंह की पदोन्नति निरस्त कर कार्रवाई से अवगत करवाने को कहा गया। अपर नगर आयुक्त ने अपनी जांच में पाया कि पदोन्नति में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया। न ही कर्मचारियों की ग्रेडेशन सूची बनाई गई। इतना ही नहीं पदोन्नति से पहले टंकक परीक्षा भी नहीं ली गई और न ही संबंधित कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची बनाई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त शंशाक चौधरी ने होशियार सिंह की पदोन्नति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। इस सबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि मंडलायुक्त की जांच के आधार पर कर्मचारी की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। फिलहाल उसने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.