हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसडीएम मांट के निरीक्षण में गुटखा खाते मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार और सहायक अध्यापक संजय सिंह को बीएसए ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण में राया के खंड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी बनाया और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीते माह एसडीएम मांट और नौहझील खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जरैलिया का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक कुर्सी पर बैठकर गुटखा खाते हुए मिले। विद्यालय में चारों गंदगी थी। इसके अलावा उपस्थिति पंजिका में सीएल लिखने के बाद ओवर राइटिंग कर उपस्थित अंकित करने जैसी कमियां भी पाई गईं। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि दोनों शिक्षकों के विरुद्ध इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही थीं। इस पर उन्हें बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
