हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट क्षेत्र में राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री पंडित श्यामसुंदर शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हरियाणा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां और अनुशासनहीनता के मामले में पार्टी ने निष्कासित किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम ने बताया कि उनके द्वारा पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा को अनुशासनहीनता अपनाने के संबंध में कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार उन्हें निष्कासित कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
