हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कूलर साफ करते समय लगे करंट के झटके से आक्रोशित होकर मंदिर के पुजारी के रिश्तेदार ने रेलिंग से बंधीं दर्जनभर लोगों के घरों की केबलों को काट दिया। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने पर भड़के लोगों ने रात में हंगामा किया। गोपीनाथ बाजार स्थित श्रीराधामाधव मंदिर के पुजारी के रिश्तेदार ओमप्रकाश द्विवेदी कूलर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान रेलिंग में दौड़ रहे करंट के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार झटका लगा। करंट लगने से आक्रोशित होकर उन्होंने मंदिर की रेलिंग से बंधी दर्जनों घरों की विद्युत केबल को काट दिया। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक बत्ती गुल होने से लोग भड़क गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नाराज लोगों ने देर रात मंदिर के सामने सड़क पर प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप एक बुजुर्ग सड़क पर ही लेट गए। विद्युत कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाजार से नई केबल मंगाकर विद्युत कर्मियों ने रात में ही केबलों को जोड़ा और आपूर्ति सुचारू कराई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
