हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बहादुरपुरा स्थित स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में आयोजित बैठक में सिंधी उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सिंधी जनरल पंचायत ने लगातार 15 दिन चलने वाले उत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि सिंधी उत्सव की शुरुआत 10 मार्च की शाम को स्वामी लीलाशाह धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम से होगी। 13 मार्च को स्वामी लीलाशाह जयंती पर नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी और सिंधी धर्मशाला पर सत्संग होगा। 17 मार्च को कृष्णा आर्चिड में भगवान झूलेलाल की जयंती मनाई जाएगी। युवाओं द्वारा सिंधी संत की स्मृति में रक्तदान किया जाएगा। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि 18 मार्च की शाम डैंपियर नगर स्थित गोदड़ी वाला धाम में भारतीय सिंधु सभा महिला मंडल द्वारा झूलेलाल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्य आयोजन चेटीचंड पर्व 20 मार्च शुक्रवार को भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, महामंत्री बसंतलाल मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चन्दानी, डाॅ. प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल, गुरुमुखदास गंगवानी, सुरेशचन्द मेठवानी, भगवान दास मंगवानी बेबूभाई, रमेश नाथानी और जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
