• Sat. Nov 28th, 2026

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Mar 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में साजिश के तहत एग्रीमेंट पर रूम दिलाने और शादी का झांसा देकर एक महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने तीन दिन पहले आरोपी और उसके रिश्तेदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सौ फुट पुल के समीप से अलीगढ़, गभाना के गांव मढौला निवासी ओमपाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आगरा से आकर केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही महिला ने ओमपाल पर शादी का झांसा देकर एवं झूठे प्रलोभन देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर से दो माह तक शारीरिक शोषण करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी के तीन रिश्तेदार चेतन ठाकुर, अमित बाबा एवं ओमवीर के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि महिला का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी ओमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शामिल तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.