• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा की जामा मस्जिद में और ईदगाह में अदा की गई नमाज

Byvijay.singhal1233

Mar 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पहले ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की फिर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सभी जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शहर में शाही ईदगाह मस्जिद के साथ ही जामा मस्जिद पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिले। इस दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी और मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय नमाज के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। देहात क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.