• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में पास्को कोर्ट ने आठ साल की बच्ची से बलात्कार, 40 दिन में आरोपी को मिला आजीवन कारावास,

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में पोक्सो कोर्ट ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए मात्र एक माह के अंदर अभियुक्त को दोषी मानते हुए 40 दिन के अंदर सजा सुनाई है। जनपद के चर्चित आठ वर्षीय नाबालिग पीड़िता से बलात्कार के मामले में शुक्रवार को अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत ने दोष सिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा व 35 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस केस की सरकार की ओर से पैरवी कर रहीं स्पेशल डीजीसी पोक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि थाना जमुनापार में पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि 3 जनवरी 2023 को उसकी आठ वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी, तभी सायं 5.30 बजे उसका पड़ौसी सतीश पुत्र मान सिंह आया और उसकी बेटी के साथ उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जब वह शाम को घर वापस आया तो उसकी बेटी ने पूरी घटना की जानकारी उसे दी। जिस पर पुलिस ने धारा 376ए, बी, 452 भ.द.स. व 5एम/6पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी अपराध संख्या 03/23 है। स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि इस घटना की चार्जशीद न्यायालय में 11 जनवरी 2023 को आई थी। अभियुक्त पर न्यायालय में 13 जनवरी 2023 को चार्ज लगाया गया था। इसकी सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश व विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट विपिन कुमार की अदालत में हुई। कोर्ट ने मुकदमें में गवाही और सबूतों के आधार पर अभियुक्त को दोषी माना। दोष सिद्ध होने के बाद शुक्रवार को अभियुक्त सतीश को धारा 452 भारतीय दंड संहिता के अपराध हेतु पांच वर्ष के कठोर कारावास तथा दस हजार रूपये के अर्थदण्ड, पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा-5 एम/ 6 में आजीवन कारावास तथा पच्चीस हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। उपमन्यु ने बताया कि अर्थदण्ड अदा ना करने पर अभियुक्त छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतेगा। अभियुक्त द्वारा जेल में बितायी गई अवधि इस सजा में समायोजित की जाएगी। सभी  सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियुक्त न्यायिक अभिरक्षा में है। स्पेशल डीजीसी श्रीमती अलका उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि इस घटना की चार्ज सीट न्यायालय में 11 जनवरी 2023 को आई थी तथा 13 जनवरी को चार्ज लगा था। इस दौरान अभियुक्त सतीश ने कई वकीलों को बदला, जिसके कारण न्यायालय ने उन वकीलों को भी समय दिया और इलाहाबाद बार काउंसिल के आह्वान पर मथुरा बार ने हड़ताल भी रखी तथा इस महीने कई बार कंडोलेंस भी हुई एवं अनेक छुट्टियां भी पड़ी। अगर वर्किंग डे को जोड़ा जाए तो यह 20 दिन से पहले आरोप सिद्ध हुआ है। आठ वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार के मामले की शासन व प्रशासन स्तर से भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग होती रही। जिलाधिकारी पुलकित खरे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व अभियोजन के सभी अधिकारी इस जघन्य घटना पर अपनी निगाह बनाए हुए थे और प्रतिदिन केस के बारे में जानकारी लेते थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.